Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल आज सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मिले सम्मान से हुए गदगद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तर प्रदेश के लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया तथा योगी को लगातार उनके दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ अपने पहले कार्यकाल से भी बेहतर कार्य करेंगे।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शपथ समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत हुआ और उनके सम्मान में जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाए हुए थे। शपथ समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्य एवं 12 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल को मोदी-2, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के दूसरे कार्यकाल को मनोहर-2 तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल को योगी-2 की संज्ञा दी गई है।

शपथ समारोह में यह विषय भी विशिष्ट व्यक्तियों में चर्चा का मुद्दा बना। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच पर बैठे थे और बातचीत के दौरान उन्होंने चौहान को हरियाणा सरकार की कुछ नई योजनाएं विशेषकर परिवार पहचान पत्र, मेरा पानी-मेरी विरासत व सरकारी कर्मचारियों के लिए गठित नये मानव संसाधन विभाग से अवगत करवाया। 

Related posts

चंडीगढ़: जिन स्थानों पर जलभराव की अधिक दिक्कतें आती हैं उन स्थानों पर स्थाई पंप लगाएं जाए-मुख्य सचिव

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लगभग 48 घंटों में राज्य के 15 जिलों में तबलीगी जमात के 1300 से अधिक लोगों को ट्रैक किया: डीजीपी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: करनाल के गांव रतनगढ़ से शुरू की छात्र परिवहन सुरक्षा योजना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x