Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लुटेरी दुल्हन : शादी के दो दिन बाद 42 हजार रुपये का कैश और लाखों की ज्वेलरी लेकर दुल्हन फरार, पुलिस जांच में जुटी

अरविन्द उत्तम रिपोर्ट 
विवाह एक पवित्र बंधन है, इस बंधन के माध्यम से दंपत्ति अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं. लेकिन इस बंधन के आड़ में लूट का कारोबार चल रहा है जिसकी मिसाल ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में देखने को मिली जब एक नई दुल्हन अपने एक रिश्तेदार के घर से 42 हजार कैश और लाखों के जेवर आभूषण लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है.

दनकौर कस्बा के सलारपुर रोड निवासी ललित मलिक ने कोतवाली दनकौर में शिकायत दी है कि जिसके  अनुसार  बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी उनका साला कृष्णपाल उनके पास ही रहता है। कृष्णपाल ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कंपनी में जॉब करता है. उन्होंने बताया कि 21 मार्च को उन्होंने बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी एक युवती से अपने साले की मंदिर में शादी कराई थी। उनका कहना है कि जिसके बाद दुल्हन उनके घर पर ही रह रही थी।

दनकौर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि ललित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर रात जब परिवार के लोग सोए हुए थे। उसी दौरान दुल्हन घर से 42 हजार रुपये का कैश और लाखों के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। बुधवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने काफी जगह तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ है। जहां से कैश और आभूषण गायब थे।जिसके बाद परिवार के लोगों ने बुधवार को दिनभर उसकी तलाश की। लेकिन उसका  कोई सुराग नहीं चल पाया। प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मयूर मलिक,और उसकी लिव -इन पार्टनर रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान ने बलेनो कार में शख्स की चाकू मार की हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

अनाथ हुई तीन मासूम जिंदगियां: माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, अस्पताल में मौत से लड़कर जीते बच्चे।

Ajit Sinha

शराब के पेटियों से भरे कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x