Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 लोग गिरफ्तार और 80 लोगों को हिरासत में लिया- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है और अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘निर्दोष को सजा न मिलें और दोषी न छूटे’’, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्यवाही की जानी है और एक भी दोषी को छोडा नहीं जाएगा।

विज आज पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पकड़ा गया है उनसे कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही हैं और जो जानकारियां मिल रही है, उस अनुसार कार्यवाही की जा रही हैं।जुम्मे की नमाज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम के उपायुक्तों से बातचीत की है कि वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने शेष हरियाणा के भागों के लिए मुख्य सचिव से भी बातचीत की है कि प्रदेश में जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होती है वहां पर शांति की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्य सचिव को आदेश जारी करने के लिए यह भी निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं कि जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होनी है वहां-वहां पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ डयूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाएं ताकि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें। विज ने बताया कि मौलवियों से भी बातचीत की गई है, और मौलवियों ने आह्वान किया है कि घर पर ही नमाज पढ़ी जाए, अगर वे ऐसा करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है।सोशल मीडिया के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैनिंग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आईटी सेल से भी अधिकारी को लिया गया हैं जो सोशल मीडिया को स्कैन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उत्तेजनात्मक पोस्टों को डाला गया होगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।एसआईटी गठन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जहां-जहां पर जरूरत पड रही है, उस अनुसार दो से तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एसआईटी बनाकर उन्हें जांच सौंपी हैं ताकि एक-एक मामले की हर एंगल से जांच हो सके।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शांति बना कर रखें, किसी भी प्रकार की तोडफोड न करें, सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट न डालें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम प्रशासन ने आज 3 पोकलेन और 6 मशीनों की मदद से नेहरू कॉलोनी में 170 से अधिक दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया।

Ajit Sinha

तजाकिस्तान के उजांद शहर से आई सौयोदा सूरजकुंड मेले के सांस्कृतिक मंचों पर अपने कमाल और जमाल से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदु बनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x