Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :पंजाब में आई आम आदमी पार्टी की सुनामी में उड़ गए कांग्रेस और बीजेपी, हो गई जनता की जीत -डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कई हफ्तों से चुनाव के परिणाम का इंतजार करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ताओं में फूटी हर्षोल्लास की लहर।  आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय गुड़गांव में ढोल बजे लड्डू बांटे और कार्यकर्ता नाचते हुए दिखाई दिए। जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच ने सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब की बड़ी जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में हरियाणा मैं इसका असर जरूर दिखेगा।  महावीर वर्मा गुड़गांव अध्यक्ष और सुशीला कटारिया गुड़गांव महिला अध्यक्ष ने मिठाई बाटी और लोगों को हरियाणा में आम आदमी पार्टी को सशक्त करने का आग्रह किया। 

डॉ सारिका वर्मा बादशाहपुर अध्यक्ष पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली कार्यालय में जीत के समारोह में शामिल होकर गुड़गांव पहुंची। उन्होंने पंजाब की जनता का बहुत धन्यवाद किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का जनादेश दिया और उम्मीद जताई  दिल्ली की शिक्षा – स्वास्थ्य क्रांति, बिजली पानी  मूलभूत सुविधाएं देने का मॉडल अब पंजाब में हकीकत बनेगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अदलक्खा, मुकेश कौशिक,मंजू सांखला, मीनू सिंह,मलीहा अल्वी, नितिन कुमार,सचिन शर्मा, अनुराग शर्मा,पारस जुनेजा, तरंग नागरथ, कृष्ण कुमार, मनोज शर्मा , माइकल सैनी, राकेश कुमार, नरेंद्र जांगड़ा और अन्य साथियों ने लड्डू बांटे और खुशी जाहिर की। मुकेश  डागर कोच ने पटौदी जाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया वहीं दक्षिण हरियाणा युवा अध्यक्ष धीरज यादव युवा नेता रुस्तम चौहान ने आम आदमी पार्टी सोना अध्यक्ष राम गौतम के साथ सोहना  विधानसभा में खुशियां मनाई। जिला गुड़गांव आम आदमी पार्टी टीम शुक्रवार 11 मार्च सुबह 11 बजे जिला कार्यालय शक्ति नगर से विजय यात्रा शुरू करेगी और गुड़गांव बादशाहपुर सोना विधानसभाओं में अपनी खुशी का इजहार रोड शो के जरिए करेगी।  दिल्ली में काम किया अब गुड़गांव की बारी है। 

Related posts

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक खाली मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ये सनसनीखेज वारदात आज तड़के साढ़े बजे की है।

Ajit Sinha

बहन के साथ प्रेम प्रसंग स्थापित करने पर तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की सनसनी खेज हत्या कर दी, और शव को गंदे नाले में फेंक दिया।

Ajit Sinha

केनरा बैंक ने  गुड़गाँव इंडस्ट्रियल एसोशिएशन हाउस में मेगा खुदरा ऋण महोत्सव का आयोजन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x