Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

17 व 18 दिसंबर को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुग्राम में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी। पहली बैठक 17 दिसंबर शनिवार को 11 बजे होगी जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को होने वाली इस बैठक में सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व प्रदेश के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बैठक ली, जिसमें केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इन बैठकों में महत्वपूण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को जिला प्रभारी , जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी और 18 दिसंबर को भी 11 बजे सभी सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

तिरंगा एप्प मे ट्रेडिंग के जरिये लोगो के साथ ठगी करने वाले दो साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हजारों एकड़ जमीन जलमग्न, 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x