Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 631 किलो गांजा पत्ती बरामद, बिनौला की बोरियों के नीचे छुपाकर की जा रही थी तस्करी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर भारी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में 6 क्विंटल से अधिक गांजा पत्ती जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा से एक ट्रक में बिनौले की बोरियों के नीचे छुपाकर गांजा पत्ती की तस्करी की जा रही थी। बरामद की गई गांजा कीमत बाजार में करोड़ों रूपए हैं। 
 हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस टीम को एक ट्रक में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पिनागवा थाने के पास एक नाके पर वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर  20 बोरियों में कुल 631 किलोग्राम और 9 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। गांजा पत्ती की खेप बिनौला की बोरियों के बीच छिपा कर लाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि जब्त किया गया मादक पदार्थ उडीसा से तस्करी कर लाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चालक अनवर निवासी इमामनगर, थाना नगीना, नूंह के रूप में हुई है। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर नशे के इस गैर कानूनी धंधे में संलिप्त शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए मामले की जांच जारी है।

Related posts

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में HSSC बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़-वीडियो सुने

Ajit Sinha

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली की एक लड़की द्वारा एक शख्स पर कार में लिफ्ट देकर उसके साथ बलात्कार करने का दर्ज केस निकला झूठा, केस रद्द।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x