Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस का आईसीजेएस-फोरेंसिक प्रदर्शन देशभर में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, डीजीपी ने टीम को दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने ’फोरेंसिक पिलर’ के तहत इंटर-ऑपरेशनल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) परियोजना के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन की श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा ‘सीसीटीएनएस/आईसीजेएस में गुड प्रैक्टिसिस‘ पर आज नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  अजय कुमार मिश्रा द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया।

हरियाणा पुलिस की ओर से निदेशक एफएसएल डॉ. सी.एस. राव ने यह अवार्ड प्राप्त किया। देश में लगभग 117 एफएसएल और सीएफएसएल के प्रदर्शन का मूल्यांकन एनसीआरबी द्वारा परिभाषित मापदंडों पर किया गया था जिसमें हरियाणा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर्ता के रूप में प्रथम स्थान पर रहा।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर मिली पहचान के लिए निदेशक, एफएसएल मधुबन डॉ. सी. एस. राव और उनकी समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे आईसीजेएस के फॉरेंसिक ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाते हुए गौरव हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि आईसीजेएस आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न स्तंभों जैसे अदालतों, पुलिस, जेलों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के बीच एक मंच से डेटा और सूचना के निर्बाध हस्तांतरण को सक्षम करने के लिए ई-समिति की एक पहल है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सिख समाज के 300 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 30 नवंबर-2020 तक बंद रहेंगें।

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x