Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सीपी विकास अरोड़ा ने एक इंस्पेक्टर सहित 17 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर  कार्यालय में आज सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारियों के साथ आयोजित एक बैठक में पुलिस कमिश्नर  विकास अरोड़ा ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पीड़ित की पूरी बात सुनकर आरोपितों  के खिलाफ उचित कानून के तहत सख्त कार्रवाई करें। अपराधी किस्म के लोगों से कानून के दायरे में रहकर सख्ती से निपटें व थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में चोरी को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।साफ सफाई और सच्चाई ही एक पुलिस अधिकारी की पहचान होती है,इसलिए आप सच्चाई का साथ दें और अपना चरित्र साफ सुथरा रखें। पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों से ही पता चलता है कि वह ऑफिसर कितना सक्रिय है। पुलिस अधिकारी की छवि अच्छी होनी चाहिए और वह अपने काम में निपुण होना चाहिए। उसे किसी भी प्रकार की उत्तेजना में न आकर अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में मुसीबत का डटकर सामना करना चाहिए।उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने इलाके का जिम्मेवार अधिकारी होता है। थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र के अलावा फरीदाबाद के गैंगस्टर के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।  अरोड़ा ने कहा कि एरिया में पुलिस प्रेजेंस दिखाई देनी चाहिए ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी वारदात को अंजाम न दे पाए और किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचना चाहिए। अपने अच्छे कार्य के बारे में लोगों को बताना चाहिए ,ताकि उन्हें पता चल सके की पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए क्या-क्या कार्य कर रही है। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले 17 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र दिया गया। पुरस्कृत किए गए इन पुलिसकर्मियों में निरीक्षक विनोद कुमार तथा राजेश कुमार, उप-निरीक्षक विशाल, अश्वनी, कृष्ण गोपाल व रणधीर, प्रधान सिपाही दीपक, मनोज, गुलशन, राज नारायण व प्रदीप, सिपाही प्रवीण तथा अमन का नाम शामिल है। पुलिस कमिश्नर  ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार नागरिकों के हित के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन शार्प शूटरों व खूंखार अपराधी 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान, सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार दो लड़कों ने दो स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ किया बलात्कार,एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x