Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील, बाजारों में लागू सभी पाबंदियां हटा ली जाए, जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील की है कि अब बाजारों को पाबंदियों से मुक्त कर दिया जाए ।  भाटिया ने राज्य के मुख्यमंत्री से कहा है कि पिछले दो सालों के दौरान कोरोना काल को लेकर व्यापारी वर्ग ने सबसे अधिक परेशानी झेली है। इन हालातों में कई व्यापारी तो बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसे देखते हुए वह अपील करते हैं कि अब बाजारों के लिए लागू की गई पाबंदी हटा दी जाए, ताकि व्यापारी और दुकानदार इस बुरे दौर से बाहर निकल सके।
 भाटिया ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर से भी अपील करते हैं कि वह व्यापारी वर्ग की समस्या से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाएं और शाम को सात बजे तक दुकान बंद करने की पाबंदी को हटवाएं। इससे व्यापारी वर्ग को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक  तो कोरोना की वजह से काम धंधे ठप्प हैं और ऊपर से  लगाई गई पाबंदी से दुकानदार बेहद प्रताड़ित है। उनके ऊपर इतने खर्चे हैं, जोकि मौजूद आमदनी से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे दुकानदार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है।  भाटिया ने कहा कि अब तो हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से कम हो रहे हैं। सरकार ने स्कूल व कॉलेज भी खोल दिए हैं। दिल्ली में भी कोरोना को लेकर लगाई गई तमाम पाबंदी हटा ली हैं। ऐसे में वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी अपील करते हैं कि बाजारों के लिए शाम को सात बजे तक दुकान बंद करने की पाबंदी को हटा लिया जाए। इससे व्यापारी वर्ग को राहत मिल सकेगी।  भाटिया ने कहा कि वह सांसद  गुर्जर सहित जिले के सभी विधायकों से भी अपील करते हैं कि इस संदर्भ में वह व्यापारियों का पक्ष सरकार में रखें। इसके लिए व्यापारी वर्ग हमेशा उनका आभारी रहेगा।

Related posts

चंडीगढ़: भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षो से प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने ली फीडबैक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिले के सिविल अस्पताल बादशाह खान के डॉक्टरों की लापरवाही ने ली फिर एक मासूम की जान।

Ajit Sinha

भाजपा फ़रीदाबाद ओबीसी मोर्चा के जवाहर कॉलोनी मंडल के अध्यक्ष बलवीर ने मंडल कार्यकारिणी का किया गठन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x