Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग:निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र यादव उर्फ़ बिल्लू पहलवान भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव में भाजपा से बगावत कर वार्ड नंबर 24 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जितेंद्र यादव उर्फ  बिल्लू पहलवान को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इस बारे में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने जारी प्रेस नोट में बताया है कि यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की अनुशंसा पर की गई है।


बता दें कि बिल्लू पहलवान भाजपा के ही निवर्तमान पार्षद हैं और इस बार भाजपा से टिकट न मिलने के कारण बागी हो गए हैं और निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने इसे अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए उनके निष्कासन की त्वरित कार्रवाई की है। वास्तव में पार्टी इस कार्रवाई को कर बाकी बागियों को संदेश देना चाहती है कि पार्टी से बड़ा व्यक्ति नहीं है।जो निर्णय पार्टी ने कर दिया है उस निर्णय को सभी को मनाना होगा। जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा का कहना है कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है और टिकट किसी एक को ही मिल सकती है लेकिन बाकी कार्यकर्ता भी भरपूर सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता को पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितेंद्र यादव उर्फ बिल्लू यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के निष्कासित कर दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वोट लेकर एससी-ओबीसी को धोखा देना ही बीजेपी की फितरत- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

चंडीगढ़: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई आदर्श ग्राम योजना पर मुहरः सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x