Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि में लिखी गई भगवद् गीता का विमोचन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :  नेत्रहीनों की जिंदगी में भी भगवद गीता के पाठ से नई रोशनी आए और उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले,इसके लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ब्रेल लिपि में गीता का अनुवाद किया है जिसका विमोचन उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया। नेशनल ऐसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के कार्यालय में ब्रेल लिपि में लिखी गई गीता का विमोचन किया गया। इस गीता में सभी 18 अध्यायों का सरल हिंदी भाषा में अनुवाद किया है। इस मौके पर नेत्रहीन बच्चों ने गीता पाठ भी किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि नेत्रहीन लोगों के लिए गीता का ब्रेस लिपि में अनुवाद एक अद्भुत कार्य है जिसके लिए उन्होने स्वामी ज्ञानानंद का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि ब्रेल लिपि के गीता पाठ से नेत्रहीनों को भी जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होने कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकार गीता के प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होने कहा कि ब्रेल लिपि में लिखी गीता के वितरण और प्रकाशन के लिए जिओ गीता संस्था को 5 लाख रूपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद ने गीता के महत्व को बताते हुए लोगों से विचार की आंखों से आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर नेशनल ऐसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता,प्रमोद गुप्ता ,कृष्ण मलिक,हेम सिंह यादव.अजीत पटवा,बी आर भाटिया,विजय शर्मा,राकेश सूरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं, सुरेंद्र बजाड़ को फरीदाबाद में किया नियुक्त। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस हुई और भी हाईटेक: अब मोबाइल पर, उंगलियों के इशारे पर होगा तफ्तीश का काम; 300 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण

Ajit Sinha

घर से बेघर हुए लोगों को तुरंत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x