Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यमुना मैया की आरती युक्त कैलेंडर का हुआ लोकार्पण -विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सौजन्य से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भगवान श्री राधे कृष्ण, यमुना मईया, गौ माता तथा यमुना रक्षक दल के द्वारा यमुना जी की अविरलता और निर्मलता आन्दोलन से जुड़े चित्रों से युक्त यमुना मैया की आरती के कैलेंडर का लोकार्पण सागर सिनेमा स्थित विपुल गोयल के कार्यालय में यमुना की आरती के गूंज के साथ किया गया। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत जय कृष्ण दास महाराज,हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ.आर एन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (औद्योगिक प्रकोष्ठ) पं. ओ. पी. पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुशासन कमिटी की अध्यक्षा नीरा तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र तोमर, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन सचिव, पं. के बी दूबे, जिला प्रभारी फरीदाबाद (ग्रामीण क्षेत्र) प्रशान्त भाटी, यंग फार इण्डिया के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज के अनुमति से डॉ.आर एन सिंह ने यमुना जी की संगीतमय आरती के साथ किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल तथा पं. ओ पी पाण्डेय ने यमुना जी की आरती की। इस अवसर पर विपुल गोयल ने उपस्थित यमुना भक्तों को यमुना जी की आरती युक्त कैलेंडर सप्रेम भेंट किए। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना जी से करोड़ों यमुना भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है, इनकी अविरलता और निर्मलता के लिए मैं सदैव संकल्पित रहा हूँ। इस कैलेन्डर से जनजागृति आएगी तथा यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता का मार्ग प्रशस्त होगा।संत जय कृष्ण दास ने विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया और बताया कि वर्ष 2013 तथा 2015 के यमुना आन्दोलन से लेकर अब तक विपुल गोयल ने समर्पित भाव से सभी सेवा कार्य किए हैं, यमुना मईया तथा संत समाज का आशीर्वाद सदैव इन पर बना रहेगा। उन्होंने फरीदाबाद वासियों से आग्रह किया कि यमुना जी के अविरलता और निर्मलता के लिए आगे आए। नीरा तोमर ने यमुना जी की समस्या को अत्यंत गंभीर बताते हुए यमुना रक्षक दल के सार्थक प्रयासों की सराहना किया।डॉक्टर आर एन सिंह ने भी कहा कि  पिछले वर्ष ही पूर्व उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी कौशल किशोर महाराज के माध्यम से हथिनी कुण्ड  से  दस हजार लीटर पवित्र यमुना जल मथुरा के मंदिरो में छोटे महाकुम्भ के दौरान भेजा था, उस समय मेले में उपस्थित हज़ारो साधु- संतो ने पवित्र जल को ग्रहण किया था।इस मौके पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज, डॉक्टर आरएन सिंह, ओपी पांडे, नीरा तोमर, रविंद्र तोमर, राजेश खटाना, जेपी सिंह, एसके सिंह, प्रशांत भाटी, चंद्रशेखर यादव, शरीफ आजम, धर्मेंद्र यादव, पंडित मुकेश शास्त्री, नरेश नंबरदार, नगर निगम पार्षद, सुरजीत अधाना, जिला पार्षद, प्रवीण चौधरी, मनीष राघव, विजय शर्मा, पंडित सुरेंद्र बबली, बशीर अहमद, राज् कुमार राज, अजय नरवत्, बाबू खान, सुभाष भगत, राकेश इंजीनियर, नजर मोहम्मद व अन्य काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘एनर्जी ट्रांज़िशन पाथवेज़’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा नेता राजेश नागर को तिगांव क्षेत्र में सकरात्मक राजीनीति करने हेतु किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज से छठवां ग्रीन फील्ड परिवार दिवाली मेले का आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने किया शुभांरभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x