Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ब्रेकिंग: हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर लखविंदर के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की सहायता राशि – सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले हरियाणा के ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ ब्रिगेडियर के परिवार से किसी एक आश्रित को क्लास-2 की सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। ब्रिगेडियर लखविंदर का निधन उनके परिवार और प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक और अर्धसैनिक बल की एक्सग्रेसिया पॉलिसी के तहत शहीद होने वाले सैनिक के परिवार के आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रावधान है। इस नीति के तहत हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह की मौत को अस्थाई लड़ाई दुर्घटना मानते हुए विशेष आर्थिक सहायता व नौकरी देने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के कन्नूर जिले में 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर समेत सेना के कई जवानों ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवा दी थी।

Related posts

एसीबी,गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित मुख्य सिपाही हरकेश के खिलाफ जिला अदालत में पेश किया चार्जशीट।

Ajit Sinha

सड़क हादसों में लगातार आ रही कमी,जनवरी में 5.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज; डीजीपी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के मौजूदगी में कांग्रेस में हुए शामिल,बुरा न मानों होली हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x