Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद अधिकारियों के साथ पुल निर्माण का जायजा लेने पहुंचे विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज मंझावली यमुना पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ अधिकारियों का पूरा दल मौजूद था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद नागर का यह औचक दौरा था।  इस दौरे के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस बार मंझावली पुल निर्माण की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी और यह पुल जुलाई माह में ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर तक इसकी कनेक्टिविटी नोएडा से हो जाएगी। जिसके बाद लोग इसका लाभ लेना प्रारम्भ कर सकेंगे। 

नागर ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता व अन्य का पूरा अमला मौजूद रहा। जिनसे नागर ने एक एक जानकारी एकत्रित की। नागर ने हर उस पहलू की जानकारी ली, जिनके आधार पर प्रोजेक्ट की देरी की जाती रही है। नागर ने अधिकारियों से पक्के तौर पर पूछा कि यह निर्माण कार्य कब तक पूरा हो जाएगा।  दौरे के बाद संतुष्ट दिखे विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस बार इस पुल निर्माण की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। हमारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री से बात हुई थी और उन्हें मैंने ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी दी थी।

उनसे हुई बातों के आधार पर ही आज मैंने निर्माण कार्य का दौरा किया है।  नागर ने कहा कि  गडकरी का मंत्रालय देश में बहुत अच्छा काम कर रहा है। वह 2014 में 10-12 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से बन रही सडक़ों की स्पीड को तीन गुना से भी अधिक कर चुके हैं। इसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा  है। अगर यह कोरोना न आया होता तो देश अभी तक कहीं का कहीं पहुंच सकता था। इस कोरोना के कारण हमारा देश कई साल पीछे चला गया है। लेकिन अब फिर से केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विकास के लिए काम कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक नतीजे जनता के सामने आ रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आने वाले समय में यह पुल फरीदाबाद व नोएडा के जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ने का काम करेगा। जिसकी लाखों लोगों को बेसब्री से प्रतीक्षा है। इस दौरान उनके साथ राकेश सरपंच मंझावली के पूर्व सरपंच, अजब सिंह सरपंच, राव नारायण सिंह, दयानन्द नागर, अमन नागर, ललित नागर, प्रदीप गुर्जर, राकेश मौजाबाद, राव सुरेन्द्र, कर्मवीर शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

पलवल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एसआई गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत; पुलिस अधीक्षक नीतीश ने कंधे पर लगाए स्टार।

Ajit Sinha

संत शिरोमणी सूरदास की 539 वा जंयती समारोह का शुभारम्भ संत शिरोमणी सूरदास जन्म स्थली सीही गॉंव से शुरू किया।

Ajit Sinha

एसएसबी हॉस्पिटल फरीदाबाद में पहली बार अत्यंत जटिल बड़ी महाधमनी (Aortic Aneurysm) की सफल सर्जरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x