Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ बिग ब्रेकिंग: 50000 रुपये की रिश्वत लेते उप- आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) रंगे हाथों अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने बहादुरगढ़ में तैनात उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) राजा राम नैन को जीएसटी सर्टीफिकेट जारी करने के बदले एक निजी फर्म के कर्मचारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां विवरण साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी जीएसटी प्रमाण पत्र जारी करने में ढिलाई बरत रहा था और फिर उसने कार्य की एवज में रिश्वत की मांग की। इस संबंध में फर्म के कर्मचारी ने राज्य सतर्कता ब्यूरो, रोहतक में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के नेतृत्व में एक टीम ने जाल बिछाकर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनवरी, 2021 से उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री कर), बहादुरगढ़ जिला झज्जर में तैनात था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 8 माह में 1215 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए-विर्क

Ajit Sinha

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

हुक्का बार में ग्राहकों को बढ़ाने के लिए फरीदाबाद पुलिस को 135000 रूपए की मंथली देने का वीडियो वायरल किया था, अरेस्ट   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x