Athrav – Online News Portal
नोएडा

गौर सिटी मॉल स्थित शोरूम में लगी आग,फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने लगी आग पर पाया काबू, लाखों का नुकसान।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी मॉल में स्थित एक बाटा शो रूम में अचानक आग लग गई, और आग को देखते ही लोग भागने लगे, जिससे मॉल के अन्दर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग साए में कोई जनहानि नही है, लेकिन लाखों का माल जल कर खाक हो गया।

आग दोपहर में लगी थी, इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को की गई थाना बिसरख की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों घटना स्थल से दूर कर दिया ,वही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन शोरूम में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गौर सिटी मॉल के तीसरे फ्लोर पर स्थित बाटा के शोरूम में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं और तेजी से आग फैल गई। आग लगते ही लोग बाहर आ गए जिससे कि कोई जनहानि नहीं हुई आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है

Related posts

नए साल के जश्न में सेल्फी लेने पर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील, 4 लोगों को हिरासत लेकर पुलिस कर रही है जांच-देखें वीडियो

Ajit Sinha

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

आईटीसी के गोदाम में हुई डकैती खुलासा, पुलिस की बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, घायल। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x