Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एटीएम बूथ में तकनीकी छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने एटीएम बूथ में छेड़छाड़ कर बैंकों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है.यह तीनों ठग मशीन में से पैसे निकालने के दौरान इस प्रकार तकनीकी छेड़छाड़ करते थे कि कुछ पैसे मशीन में रुक जाते थे और मशीनें ऐरर दिखाने लगती थी.  उस मैसेज के आधार पर यह लोग बैंक से शिकायत कर पूरी रकम हासिल कर लेते थे.  पुलिस ने इनके कब्जे से 21000, चार एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद की है पुलिस ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है

पुलिस के गिरफ्त में जुबेर, राशिद और कलीम कोतवाली सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर 31 के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपने दोस्त, रिश्तेदारों के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम से छेड़खानी कर बैंकों से पैसे निकाल लेते थे. डीसीपी राजेश ने बताया कि इन ठगों की मॉडल अप्रेंटिस यह थी, कि एटीएम से कैश निकालते समय मशीन में कार्ड डालने के बाद जब पैसे निकलने लगते थे,  तब आरोपी उंगली लगाकर उनमें से कुछ नोट मशीन से बाहर आने देते थे.  डीसीपी ने बताया की पूरी रकम नहीं निकालने पर मशीन तकनीकी ऐरर दिखाने लगती थी,  बैंक की तरफ से भी पैसे काटने की रिसीविंग नहीं मिलती थी.  इसके बाद आरोपी बैंक के कस्टमर केयर को फोन करके कैश नहीं निकलने की शिकायत करते थे और 7 से 10 दिन के अंदर बैंक से आरोपियों को पैसे मिल जाते थे. इस तरह केवल सेक्टर 31 की एटीएम से आरोपियों ने 6 लाख निकाल चुके थे। इसके अलावा भी कई राज्यों में आरोपियों ने बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था.

Related posts

20 वे फ्लोर पर अटकी रही लिफ्ट, कड़ी मशक्कत के बाद 4 लोगो को सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला-वीडियो देखें

Ajit Sinha

बीफ खाने के शक में एक शख्स की सरेआम पीट -पीट कर लोगों ने हत्या कर दी, दूसरे की हालत गंभीर -5 पकड़े।

Ajit Sinha

बसपा कोऑर्डिनेटर के बेटे की गोली मारकर हत्या कर शव को जंगल में फेंका, केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x