Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दबंगों ने जबरन दुकान खुलवा कर खाना देने को कहा, जब दुकान के संचालक के इनकार किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित ओमेक्स आर्केड मार्केट में रेस्टोरेंट और ऑनलाइन फूड डिलीवरी की दुकान पर खाना लेने पहुंचे दबंगों को जब दुकान के संचालक ने दुकान बंद होने की बात कहकर खाना देने से इनकार कर दिया तो दोनों दबंगों ने उसे गोली मार दी, घायल अवस्था में संचालक को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

ओमेक्स आर्केड मार्केट में स्थित शॉप नंबर- 62 में एसआर फूडस सर्विसेस और khaana   24x7com के नाम से रेस्टोरेंट चलता और ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी की जाती. डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि रात डेढ़ बजे दो युवक खाना मांगने पहुंचे, लेकिन दुकान संचालक कपिल  ने दुकान बंद होने की बात कह कर खाना देने से इंकार कर दिया. इस बात पर दोनो के बीच झगड़ा हो गया,  सूचना मिलने पीसीआर मौके पर पहुंच गई तो पुलिस को देख दोनों भाग गए .

दोनो तड़के  3:30 बजे एक बार दुकान पर हथियारों के साथ पहुंचे और संचालक कपिल को गोली मार कर भाग गए.डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि कपिल को लहूलुहान हालत में उसके साथियों के साथ यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा- 2 पर मुकदमा दर्ज, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनो आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पिस्टल भी बरामद कर ली गई  है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई  प्रचलित है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने देर रात सराय क्षेत्र में चल रहे अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होटल किराए का चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं थे पैसे, पति -पत्नी पकड़े गए।

Ajit Sinha

बिना मास्क वालों से पहली बार में 1000 रूपए का, दूसरी बार में 10,000 रूपए का चालान वसूला जाएगा-पुलिस कमिश्नर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x