Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह और बादशाह पर किया तीखा वार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार, जिन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास आदि जैसी ब्लॉकबस्टर के लिए संगीत स्कोर पर काम किया है, उन्होंने आरजे फरहान के साथ संगीत रचना, जीवन, परिवार और नए जमाने के गायकों सहित असंख्य चीजों पर बात की।
 
आरजे द्वारा उनके वर्तमान पसंदीदा गायक के बारे में पूछे जाने पर, इस्माइल ने कहा, “मेरा पसंदीदा है अरिजीत सिंह, लेकिन उसका दिमाग ख़राब हो चुका है! ज्यादा बनावटी दिखने लगा है वो।”आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “उसे ऐसा लगता है कि उसे अब किसकी जरूरत नहीं है। पर ऐसा नहीं है। बड़े बड़े लोग खत्म हो गए हैं यहां पर मेरी बात सुनेगा तो जीवन में अच्छा ही होगा।”

आरजे फरहान ने इस्माइल दरबार से रैपर बादशाह सहित वर्तमान गायकों के बारे में उनकी राय भी पूछी, जिनके बारे में दरबार ने कहा, “बच्चो के लिए नौटंकी है ये सब। मैं इसे संगीत नहीं कहता। यह शब्दों के साथ खेलना है और मुझे यकीन है कि बादशाह भी इसके बारे में जानते हैं। ”
कई पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक के साथ बातचीत का समापन हुआ, जिसमें उन्होंने सभी पार्श्व गायन के इच्छुक लोगों से जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया गया।

Related posts

केजरीवाल सरकार ने नए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के निर्माण का रास्ता किया साफ।

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने आज नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को अधिसूचित कर दिया-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

Ajit Sinha

‘पीएम मोदी के लिए देश पहले, बाकि सब बाद में’ – सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x