Athrav – Online News Portal
नोएडा

फर्श की सफाई कर रहे सफाईकर्मी की हैरतअंगेज तरीके से गिर कर मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 63 में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट बनाने वाली कंपनी का सफाईकर्मी फर्श की सफाई कर ने के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा,  उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.डॉक्टरों का कहना है कि सफाईकर्मी की मौत हार्ट अटैक की वजह हुई है. ये सारी घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो हई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले में परिजनों ने मुआवजे की मांग की है,  और थाना फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज करने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें एक राकेश नाम का सफाईकर्मी फर्श की सफाई करता दिखाई देता है. इसी दौरान पेट के बल गिर जाता है और फिर उठ नहीं पाता है उसे इस प्रकार से गिरता आस-पास मौजूद उसके साथी फौरन उसके पास पहुंचते और उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाते हैं. जहां डॉक्टर राकेश को मृत घोषित कर देते है.ये घटना सेक्टर- 63 के डी 42 में इलेक्ट्रिक पार्ट्स बनाने वाली कंपनी की है।

कंपनी में राकेश निवासी ग्राम सोरखा सेक्टर- 116 नौकरी करता था। कंपनी में काम करने के दौरान हुई मौत के कारण परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं और थाना फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राकेश के परिजनों का कहना है कि जब डॉक्टरों ने राकेश की मौत घोषित की, तो कंपनी के स्टाफ के कर्मचारी उसके शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए कंपनी के साथ स्टाफ के साथ एक बीजेपी नेत्री भी वहां पहुंची थी जिन्होंने परिवार वालों को सांत्वना देने के बजाय धमकाया.  उनकी मांग है कि राकेश की मौत कंपनी में काम करने के दौरान हुआ है इसलिए उसे मुआवजा दी जाए और उसके परिवार के भरण पोषण और कंपनी उठाये. सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी इलामारन ने बताया कि पहली नजर में सफाईकर्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कंपनी मालिक और मृतक के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Related posts

सॉफ्टवेयर से लग्जरी कारों के सेंसर को निष्क्रिय कर 5 मिनट में कर लेता था वाहन चोरी, बंद कंपनी से 11 बड़ी गाड़ियां बरामद -देखें वीडियो

Ajit Sinha

अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव की रंजिश के चलते जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉबिंग के बाद पकड़ा गया, लूटे हुए बाइक और मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x