Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

10 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट,चोरी की 14 मोटर साइकिलें , 2 स्कूटी, 6 लेपटॉप, तमंचा, कारतूस बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें  6 लैपटॉप और एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।  बदमाशों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिल ने दो स्कूटी भी बरामद किया है। इनामी बदमाश करीब दर्जनभर बार जेल जा चुका है और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांटेड भी चल रहा था।  पुलिस ने दोनों आरोपितों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े हर्ष और जय प्रताप सिंह उर्फ जेपी दोनों शातिर किस्म के चोर हैं,और घरो और वाहनो को अपना निशाना बनाते है और मौका मिलते ही ताला तोड़ चोरी कर रफू चक्कर हो जाते है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर- 24 थाने की पुलिस सेक्टर-12,  22 और 56  टी पॉइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान यह दोनों बदमाश दो मोटर साइकिल से वहां से गुजरे। पुलिस ने जब रोकना चाहा तो ये दोनों भाग ने लगे।  पुलिस ने इन्हे घेर कर दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोटरसाइकिल और चोरी के छह लैपटॉप तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बदमाशों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, दो स्कूटी भी बरामद किया है। दस हज़ार के इनामी बदमाश हर्ष  करीब दर्जनभर बार जेल जा चुका है और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांटेड भी चल रहा था।  

एडीजीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में हर्ष सेक्टर- 24 थाने के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है और वह उस पर दस हज़ार का इनाम घोषित है गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांटेड भी चल रहा था। इसका दूसरा साथी जयप्रताप सिंह उर्फ जेपी है। पुलिस नहीं चल उनसे पूछताछ की तो इनकी निशान देही पर 12 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी भी बरामद हुआ और दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

अपनी ही पत्नी व बेटी को सिलबट्टे से चोटें मार कर हत्या करने के आरोपित पति- पिता को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने बाल सुरक्षा माह पहल के तहत प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया।

Ajit Sinha

बीती रात जलभराव में करंट लगने से एक फैशन डिजाइनर की मौत, दूसरे हादसे में ऑटो चालक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!