Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

पान मसाला व्यापारी के घर से मिला नोटों का खजाना, कल से हुई गिनती शुरू, अब तक जारी हैं नोटों की गिनती, मिले 150 करोड़ ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कानपूर: महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम के छापे का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को विभाग ने आनंदपुरी में ही एक इत्र कारोबारी के यहां भी जांच शुरू कर दी। अब तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं, कन्नौज में फैक्ट्री व आवासीय परिसर को सील कर दिया गया। पान मसाला कारोबारी की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस के अहमदाबाद की टीम ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की थी।

इसके साथ ही अधिकारियों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक व सुपारी कारोबारी के यहां भी छापे मारे थे। इसमें आनंदपुरी में भी उनके आवास पर भी कार्रवाई की गई थी। नोटों की गिनती करते हुए की तस्बीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। आप भी देखिए इस तस्बीर को।

कारोबारी पान मसाला कंपनी को सुपाड़ी भी सप्लाई करते हैं और उनका माल भी अपनी ट्रांसपोर्ट से भेजते हैं। गुरुवार सुबह इन दोनों स्थानों पर तो छापे की कार्रवाई जारी रही, इस के अलावा आनंदपुरी में ही इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापा मारा गया।

पीयूष जैन पान मसाला कंपनी को एसेंस की आपूर्ति करते हैं। अधिकारियों की टीम सुबह 11 बजे उनके आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम ने पुलिस की भी सहायता ली।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अधिकारी अपने साथ नोटों को गिनने की मशीन भी लेकर आए थे। इसके साथ ही कन्नौज में भी टीम ने छापा मारा। वहां फैक्ट्री और आवास एक साथ ही था। परिसर के मुख्य द्वार पर ताला पड़ा मिला। इस पर अधिकारियों ने आनंदपुरी स्थित कारोबारी के घर पर सूचना भिजवाई कि किसी को वहां भेजें ताकि जांच शुरू की जा सके लेकिन कारोबारी ने किसी को भी वहां भेजने में असमर्थता जताई। इस पर दिन भर अधिकारियों ने इंतजार किया और शाम को परिसर को सील कर लौट गए।

Related posts

ग्रेजुएट जिम ट्रेनर मोहम्मद अशरफ खान दिल्ली के मुखर्जी नगर से चुराए गए दो लग्जरी कारों सहित जयपुर, राजस्थान से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन वर्चस्व” के तहत 22 अफ़्रीकी नागरिकों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x