Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

यातायात पुलिस ने 428 ड्राइविंग लाइसेंस किए रद्द,13257 वाहनों के काटे चालान,1 25 ऑटो तथा 759 पुराने वाहनों को किया इम्पाउंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अहम दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके तहत त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने यातायात अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त  कार्रवाई की है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार गत 1 नवंबर 2021 से गत 15 दिसंबर- 2021 के बीच यातायात पुलिस ने 13957 वाहनों के चालान काट कर 85 लाख 31  हजार रुपए की वसूली की है, वहीं ऑटो चालको द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर 357 ऑटो चालकों का चालान किया गया है तथा 125 ऑटो को इंपाउंड किया गया है।
शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 10 साल पुराने डीजल तथा 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है परंतु प्रतिबंध के बावजूद नागरिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का प्रयोग करने से बाज नहीं आते इसलिए यातायात पुलिस ने 15 साल पुराने 465 डीजल तथा 10 साल पुराने 294 पेट्रोल वाहनों को इंपाउंड किया है। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 428 वाहन चालकों के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। शहर से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए भी यातायात पुलिस भरपूर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कल यातायात पुलिस ने बल्लभगढ़ जॉन में अवैध पार्किंग में खड़े 15 वाहनों का चालान किया तथा करीब 130 वाहनों को सख्त हिदायत देकर हटवा दिया। शहर से हट रहे वाहनों के अतिक्रमण को देखकर नागरिक भी खुश हैं क्योंकि इसकी वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब निजात मिल सकेगी वहीं ट्रैफिक पुलिस भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसती रहेगी।

Related posts

युवाओं ने दो घंटे में इकट्ठा कर दिया मार्केट में फैला पॉलिथिन

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में चहल -पहल के साथ कोरोना संक्रमित केसों में बढ़ौतरी हो रही हैं, 3 नए केसों के साथ 140 मरीज हो गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध रूप से लिंग जांच करने व पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई होगी तेज : सीएमओ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x