Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद

युवाओं ने दो घंटे में इकट्ठा कर दिया मार्केट में फैला पॉलिथिन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अलग अलग इलाकों में गंदगी के ढेर में पड़े पॉलिथिन का सफाया करने के लिए शहर के युवाओं ने मुहीम की शुरूआत कर दी है। अलौकिक संस्था की तरफ से रविवार को सेक्टर 16 मार्केट से इसकी शुरूआत की गई। जहां पर दर्जनों युवाओं ने मार्केट के अंदर दो घंटे सफाई अभियान चलाया और हर तरह की पॉलिथिन को इकट्ठा कर ईकोग्रीन कंपनी को दिया।

ईकोग्रीन इस पॉलिथिन कचरे को बंधवाड़ी प्लांट लेकर जाएगी.अ लौकिक संस्था की तरफ से नेतृत्व कर रहे केशव भारद्वाज ने बताया कि पॉलिथिन का प्रयोग ज्यादा होने लगा है। हर आदमी पॉलिथिन का प्रयोग कर रहा है जबिक पॉलिथिन हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है। इसलिए पॉलिथिन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।



अक्सर ये देखा जाता है कि कूड़े कचरे के ढेर में सबसे ज्यादा पॉलिथिन होती है। अगर कोई पॉलिथिन खुले में पड़ी होती है तो वह जमीन के अंदर चली जाती है। जमीन में जाने के बाद वह भूमि के नीचली परत को नुकसान देती है। आवारा पशु भी पॉलिथिन को खा जाते हैं। इसलिए हम युवाओं ने बीड़ा उठाया है कि पूरे शहर के अलग अलग इलाकों में एक कैंपन चलाया जाएगा जहां पर सफाई अभियान चला कर पॉलिथिन इकट्ठा किया जाएगा। इसकी शुरूआत सेक्टर 16 स्थित सागर सिनेमा हॉल से शुरू की गई। अलाैकिक संस्था की तरफ से केतन सौरोत, अखिल भगोटिया, गौरव शर्मा, सुरेश प्रजापति, राजेंद्र, लक्ष्य, ललित शर्मा, शिवम मौर्य, हरीओम सिंघला, निधि व अमन ने मिल कर दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पॉलिथिन इस्तेमाल पर रोक लगाने की सलाह भी दी।

Related posts

फरीदाबाद:कोतवाली थाना पुलिस ने आज एनआईटी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे हैं धड़ल्ले से अवैध शो- रूम और दुकाने बनाने का कार्य।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में चौकी इंचार्ज 10000 और हुड्डा के जई 50000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!