Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: भाजपा ने प्रदेशभर में 307 मंडलों की बैठक, 30 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने रविवार को नया इतिहास रचते हुए प्रदेश भर में सभी 307 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। प्रदेशभर में आयोजित हुई इन बैठकों में 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता भागीदार बने। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधानसभा क्षेत्र के मंडल बादली,सुबाना और कुलाना मंडल कार्यकारिणी की बैठक में भागीदारी की। मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में भाजपा सरकारों के कार्यों पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किए गए। पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई। धनखड़ ने कहा कि आज प्रदेश भर में एक ही दिन में सभी 307 मंडल कार्यकारिणी की बैठक की गई हैंं। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा  राजनीतिक दल है। अनुशासित दल है। राष्ट्र व समाज हित को सर्वोपरि मानने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन है। आज की बैठकों में राष्ट्र व समाज निर्माण के भाव के साथ 30 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करता है।

धनखड़ ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति को दुनिया भर में पुनः:प्रतिष्ठित करने वाले ध्वजवाहक एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष के करोड़ों लोगों के दिव्य काशी-भव्य काशी के सपने को साकार करने का ऐतिहासिक काम किया है। विश्वनाथ काशी धाम  का सौंदर्यीकरण करते हुए नया भव्य रूप दिया गया है। हरियाणा की सभी मंडल कार्य कारिणी की बैठकों में भारत की महान पुरातन संस्कृति, धरोहर, सभ्यता को सहजने व संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी नीति है। हरियाणा में पीपीपी से सत्यापित आय के आधार पर करीब डेढ़ लाख गरीब परिवारों की पहचान की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 180 स्थानोंं पर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले आयोजित कर इन पात्र परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन मेलों में जरूरतमंद परिवार, सरकार के सभी विभाग व बैंक प्रतिनिधि एक स्थान पर एकत्रित होकर जरूरतमंद परिवारों की आय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास, बैंक लोन आदि की व्यवस्था कर रहे हैंं। मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में जरूरतमंद परिवारों की आय बढ़ाने के लिए सीएमका धन्यवाद करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
धनखड़ ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल जयंती सुराज दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। प्रदेश भर मेंं प्रत्येक बूथ पर कम से कम 11-11 कार्यकर्ताओं की टीम अटल के चित्र पर पुष्पांजलि करेगी। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले सुराज दिवस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता भागीदार बनेंगे। कार्यक्रम में अटल जी द्वारा राष्टï्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों जैसे शहीदों का उनके पैतृक गांव में सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करना,पोखरण में परमाणु विस्फोट सहित उनके कार्यकाल में हुए अनेंक महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया जाएगा।धनखड़ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी 23 जनवरी को प्रदेशभर में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक आजादी के तराने सुनाई देंगे। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ में प्रदेशभर में 7500 स्थानों पर यानी हर गांव व वार्ड में 100 -100 कार्यकर्ता एकत्रित होकर नेता जी के चित्र और तिरंगे के सामने  वंदेमातरम व आजाद हिंद फौज के गीतों कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ऐ जिंदगी है कौम की , तू कौम के लिए लुटाए जा आदि का गायन कर माहौल को देश भक्ति से सराबोर करेंगे। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम में पांच लाख 60 हजार से अधिक पुरुष व महिला भागीदार होंगे। इन कार्यक्रमों में  आजाद हिंद फौज के बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। मंडल कार्यकारिणी बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर, विनोद भटेड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर सौगात, 27 अक्टूबर को हिसार एयरपोर्ट का भूमि पूजन

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: गुरूग्राम वासियों को एक बेहतरीन अति-आधुनिक मिलेनियम बस अडडा बनाकर दिया जाएगा-अनिल विज

Ajit Sinha

”रेलवे लाइन क्रास करने की जितनी भी बंदिशे थी वह सभी मैनें अब दूर कर दी है, अम्बाला छावनी अब जहां तक फैलना चाहे फैल सकता है”-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x