Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पार्क इलीट प्रीमियम के निवासियों ने जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :आज पार्क इलीट प्रीमियम सोसाइटी ने अपने गेट नंबर- 1 पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और  2 मिनट का मौन धारण किया।
सोसायटी पीईपी आरडब्लूए के प्रधान अरविंद दत्त तिवारी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान कर देने वाले शहीदों का बलिदानी जीवन देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है। हम देश पर समर्पित हो जाने वाले अमर शहीदों के जीवन को आत्मसात कर जीवन जीए तो हमारा देश अखंड होगा। इस दौरान उप प्रधान ज्योति तनेजा, महासचिव मानसिंह, संयुक्त महासचिव पंकज शुक्ला, ट्रेजरर संदीप कुमार एवं प्रबुद्ध जन रमन जेटली, अजय सिंह, बसंत सिंह, सुरेंद्र कौशिक, सुमित माथुर, सुमित कुमार, राघवेंद्र गौर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक दर्जन से अधिक फ्लैटों को किया सील,बिल्डरों पर केस जल्द होंगें दर्ज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अगले चार महीने में मंझावली पुल पर शुरू होगी आवाजाही – राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x