Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने आज 23 इकाइयों को किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 23 इकाइयों को सील किया जिन पर करीब 23 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन-3 ने 09 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 6.22 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 03 इकाइयों ने प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 ने 6 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 6.46 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ़ जोन-1 ने 08 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 10.37 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिए सभी अपने-अपने बकाया जात की अदायगी तुरंत करें।इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आगामी  31.03.2022 तक सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकाया जात वसूल किया जाए  या उनके विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। 

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाफ मोहित के परिजनों ने किया जमकर प्रदर्शन,किया हाइवे जाम।

Ajit Sinha

वन विभाग ने आज व्हाइट हाउस, सल्तनत रिसोर्ट, सतेंद्र बांगा फार्म हाउस,संस्कृति ग्रीन पर चलाया 1 पोकलेन, 7 अर्थमूवर , 2 ब्रेकर मशीन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार दो लड़कों ने दो स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ किया बलात्कार,एक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x