Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: आठवीं कक्षा के लिए करें डाटा ऑनलाइन सुनिश्चित: डीईओ ऋतु चौधरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं लिए जाने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए सम्बद्धता आवेदन फार्म/विद्यालय डाटा ऑनलाइन भरा जाना है। विद्यालय अपना फार्म/डाटा ऑनलाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट  www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर भरना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए मिडल स्तर के राजकीय/हरियाणा राज्य में स्थापित मिडल कक्षा तक अन्य बोर्डों से मान्यता/सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय जैसे-सीबीएसई/सीआईएससी बोर्ड के विद्यालयों द्वारा केवल निर्धारित आवेदन फार्म/डाटा 06 दिसम्बर तक बिना किसी शुल्क के भरा जाना है, 
इसके बाद 5000/- रूपये विलम्ब शुल्क के साथ डाटा भेजना होगा। उन्होंने आगे बताया कि अराजकीय मिडल स्तर तक स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों द्वारा सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क 2000/-रूपये तथा प्रथम बार स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा सम्बद्धता के लिए 8000/-रूपये शुल्क ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से भरा जाना है। सभी सम्बन्धित विद्यालय बिना विलम्ब शुल्क सहित 06 दिसम्बर तक तथा विलम्ब शुल्क 5000/- रूपये सहित 07 से 17 दिसम्बर तक सम्बद्धता शुल्क व आवेदन फार्म/डाटा ऑनलाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर भरना अनिवार्य है। किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हैल्पलाईन मोबाइल नम्बर 9728666956 एवं दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 पर Ext.164 व 111 एवं ई-मेल affiliationbsehhelp@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लिया प्रण, विपुल गोयल को जिताकर चंडीगढ़ भेजना है। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आई तेज आंधी और बारिश ने आमजनों के साथ जिला प्रशासन की बढ़ाई मुश्किलें, पेड़ों के नीचे दबी गई गाड़ियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के घर इस वर्ष फिर पधारे बप्पा, बप्पा का दर्शन कर सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x