Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने आज शहीद कांस्टेबल संदीप के परिवार को सौंपा 65 लाख रुपये का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल संदीप नरवाल के परिजनों को 65 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांस्टेबल संदीप को उनकी बहादुरी और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि हरियाणा पुलिस हमेंशा उनकी मदद के लिए तैयार है। पुलिस विभाग की वेलफेयर स्कीम के तहत उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर के अंतर्गत प्रदान की गई सहायता राशि में शहीद संदीप की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम ने 55 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया तथा शहीद सिपाही की माता श्रीमती सोना देवी और पिता कृष्ण को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया।इस साल 30 सितंबर को क्राइम ब्रांच द्वारा बदमाशों को काबू करने के लिए हरिद्वार में की गई रेड के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में वीर पुलिसकर्मी ने अदम्य साहस व कर्तव्य-परायणता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शहादत प्राप्त की।इस अवसर पर एडीजीपी (आधुनिकीकरण एवं कल्याण) आलोक कुमार रॉय, आईजीपी (आधुनिकीकरण) अमिताभ सिंह ढिल्लों, एआईजी कल्याण हामिद अख्तर, एचडीएफसी बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख, विनीत अरोड़ा, मंडल प्रमुख विकास कोछड, जोनल हेड, सुधीर, नोडल अधिकारी विपिन गुप्ता सहित शहीद पुलिसकर्मी के परिजन भी उपस्थित थे।हरियाणा पुलिस और एचडीएफसी बैंक के बीच दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर समझौते के तहत यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Related posts

गुरुग्राम में पुलिस कांस्टेबल ग्रेप के नाम 15000 के नाम पर वसूली और हिसार में पटवारी व बिचौलिया 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकडे गए। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़: लापरवाही करने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x