Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 19 इकाईयों को सील किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 19 इकाईयों को सील किया गया। एनआईटी जोन-3 में 13 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 12.06 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है इनमें से 11 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है, बल्लभगढ़ जोन- 1 ने 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 08.78 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 2 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है

इसी तरह और ओल्ड फरीदाबाद जोन ने 12 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 14़.49 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।  जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उनके बारे सम्बंधित अधिकारियों को उन इकाईयों की नीलामी की कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए  गए  हैं। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कार्रवाई  से बचने के लिए  सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

Related posts

फरीदाबाद : 10 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में कलयुगी पिता गिरफ्तार, घटना थाना सराय खब्जा इलाके की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल ने आज शहर से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं,130000 रुपये बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में होमगार्ड से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार लिपिक दीपक के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x