Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को “डीजीपी उत्तम सेवा पदक” से किया जाएगा सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पुलिस विभाग द्वारा डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए प्रदेश में चार पुलिसकर्मियों तथा नकद पुरस्कार के लिए एक अन्य पुलिसकर्मी का नाम चयनित किया गया है। इस मौके पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए तीन प्रकार के राज्य स्तरीय अवॉर्ड मंजूर किए गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री वीरता पदक, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक शामिल हैं। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री वीरता पदक विजेता को ईनाम स्वरूप 2 लाख रुपये, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक विजेता को एक लाख रुपये तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता को 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा , अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र/स्क्रॉल भी मिलेगा। 
इसी कड़ी में डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता के तहत हरियाणा प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है जिन्हें 50 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अन्य पुलिसकर्मी को 10 हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में गठित कमेटी की सिफारिश पर इन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जा रहा है। चयनित पुलिसकर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इसी प्रकार, हैड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में उदाहरणात्मक प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापको तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार, श्री राम कुमार वर्तमान में हिसार जिला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है।

ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्य प्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही। इसी प्रकार , शमशेर सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कई मामलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके चलते इन्हें इनाम स्वरूप 10 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।

Related posts

 डा. विश्वरूप रॉय चौधरी ने कोरोना वायरस को कमजोर वायरस बताया, इंडिया को अपना डब्लूएचओ बनाना चाहिए, सुनिए वीडियो में।  

Ajit Sinha

बीजेपी का हरियाणा में होगा कर्नाटक से भी ज्यादा बुरा हाल, कांग्रेस की बनेगी सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर बोले “मेरा जीवन आप सभी की सेवा में बीतेगा”, जन्म दिन की बधाई देने वालों का किया तहे दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x