Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष नितिन लखन सिंगला को बधाई देने वालों का लगा तांता, सालों बाद मना ऐसा शानदार जश्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पारिवारिक सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के लाडला नितिन कुमार सिंगला के युवा कांग्रेस शहरी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज पूरे दिन शहर भर के लोग उन्हें बधाई देने के लिए पथवारी माता मंदिर ,ओल्ड फरीदाबाद स्थित उनके कार्यालय पर बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान बिल्कुल जश्न का माहौल था, ऐसा लगा रहा था कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का शासनकाल फिर से हरियाणा में लौट आया हो, क्यूंकि ऐसा माहौल उन्हीं के शासनकाल में इस स्थान पर देखा गया था।

देखा गया है कि युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित नितिन लखन सिंगला को किसी ने, पगड़ी पहना कर बधाई देकर अपने ख़ुशी का इजहार किया ,तो किसी ने नितिन को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी,किसी ने फूल का माला पहना कर उन्हें बधाई दी, पंडाल के चारो तरफ ढोल की आवाजों का गूंज थी,सड़कों पर गाड़ियों की वजह से जाम लग हुआ था, हालांकि साथ के साथ गाड़ियां निकल भी रही थी, मीडिया के लोग उनसे इंटरव्यू ले रहे थे, इस बीच नितिन सिंगला को युवा वर्ग अपनी तरफ खींच कर बर्फी खिला उनका मुंह मीठा कराया ,इस दौरान ऐसा लग रहा था, सालों के बाद इस तरह का जश्न मनाया गया हो,वहीँ नितिन लखन सिंगला ने बधाई देने आए अपने बड़े -बुजुर्गों के पैर छूह कर उनसे आशीर्वाद लिया। युवा लोगों इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिन्दावाद के नारे भी लगाएं, वहीँ युवा वर्ग ठोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। ऐसा जश्न फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कहे तो पिछले कई सालों के बाद मनाया गया हैं ।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, क्यूंकि प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का मन बिल्कुल बना लिया हैं। ऐसी सरकार को प्रदेश की जनता बिल्कुल नहीं रखना चाहती जो 107 पेट्रोल और डीजल देती हैं। रिफाइंड और सरसों तेल की कीमतें दोगुनी से भी अधिक हो गई है, खाने -पीने, पहने , ओढ़ने के सभी सामान महंगें हो गए हैं, बिल्डिंग मैटेरियल के लगभग सभी सामान महंगें हुए पड़े हैं। मजदूर लोग यहां से पलायन कर चुके, लोगों के पास नौकरी नहीं हैं,

दुकानदारों के पास काम धंधा नहीं हैं, किसान लोग लगभग एक साल से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। अलग -अलग प्रदेशों से आए मध्यवर्गीय लोग अब यहां से लौटने लगे, वह कहते हैं जब काम करने वाले लोग ही नहीं रहेंगे, तो प्रदेश की जनता ऐसे सरकार को लेकर क्या करेंगें। अब लोगों की आवाजे आने लगी हैं कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की सरकार होगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। बधाई देने आने लोगों के लिए नाश्ते की शानदार व्यवस्था की गई थी, जिसमें कचौड़ी , सब्जी, लस्सी, बिसलेरी की पानी की बोतल व गुलाब जामुन मिठाई के साथ आदि सामान शामिल थी ,जिसे हजारों लोगों ने ग्रहण किया। और लौटने वालों के हाथों में मिठाई का डब्बा भी दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निकाय चुनाव की प्रबंधन बैठक में शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज बढ़ते पेट्रोल -डीजल व एलपीजी गैस के दामों को लेकर पीएम पर बोला हमला -देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उद्योगों के लिए हुनरमंद युवाओं का होना जरूरी : महानिदेशक एसडीआईटी आरसी बिधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x