Athrav – Online News Portal
नोएडा

घर पर त्योहारों के बाद घर लौट रहे लोगो को जगह-जगह करना पडा जाम का समाना पडा, यमुना एक्सप्रेस पर लगा भीषण जाम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा और एनसीआर में रहने वाले लोग जब घर पर त्योहारों को मनाने के बाद वापस लौटे, तो जगह-जगह जाम का समाना करना पड़ा जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कते हो रही है। यमुना एक्सप्रेस पर तो भीषण जाम लगा हुआ है, वही एनएच-91 पर कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है जिसके कारण लोग यहाँ भी जाम में फंसे हुए हैं। जाम की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक विभाग और पुलिस उसे खुलवाने में जुट गई है, लेकिन यह जल्दी खुलता नजर नहीं आ रहा है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ आने वाले रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी है,जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। घर पर त्योहारों को मनाने के बाद बड़ी संख्या में लोग नोएडा की तरफ आ रहे हैं,लेकिन जाम के कारण वाहनों के पहियों की रफ्तार थम गई है और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन जाम में फंस गए हैं जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यमुना एक्सप्रेस वे के टोल कर्मचारियों का कहना है कि आम दिनों में टोल से हो कर 15 से 18 हज़ार वाहन गुजरते हैं, लेकिन त्योहारों के बाद अपने काम पर लौट रहे 40 हज़ार वाहनो एक साथ एक्सप्रेस वे पहुंच जाने से जाम के ऐसे हालात पैदा हुए हैं। सिर्फ यमुना एक्सप्रेस वे पर ही नहीं जाम का यह नजारा दादरी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच-91 का है जहां पर लोहारली टोल प्लाजा पर भीषण जाम लगी हुई है लोग घंटों से जाम में फंसे जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं जाम के दौरान यहाँ एंबुलेंस को फंसे हुए भी देखा जा सकता है। घंटो से जाम में फंसे होने के कारण लोगों के लिए पानी एक बड़ी समस्या बन गयी है जो उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वही टोल की पर्ची काट रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए हैं। जाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस यातायात की व्यवस्था का सामान्य करने जुट गई है. लेकिन फिलहाल लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है इस दौरान जाम के दौरान विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को लोगों को खाने पीने की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।

Related posts

50 से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके मोबाइल लुटेरों के गैंग के सरगना समेत 3 बदमाश अरेस्ट, एक फरार

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा: बोलेरो गाडी डंपर में घुसी, 4 महिलाएं सहित 5 लोगों की मौत, दो लोग गंभीर।

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्धारित समय में पूरी होगी, का शिलान्यास पीएम ने किया था- योगी आदित्यनाथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x