Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दिवाली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किए 1500 पुलिस कर्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पुलिस दिवाली के शुभ अवसर पर पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए हैं। फरीदाबाद शहर में भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुलिस सीसीटीवी कैमरा और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के द्वारा पैनी नजर रख रही है। बाजार, मेट्रो स्टेशन, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स में कैमरा क्राइम ब्रांच सहित करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। संदिग्ध लोग एवं वस्तुओं पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।

पुलिस ने लगभग 200 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जैसे कि बाजार शॉपिंग कंपलेक्स मॉल इत्यादि में तैनात किया है। कल दिवाली के अवसर पर बाजारों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।सादे कपड़ों में क्राईम ब्राच मे तैनात पुलिसकर्मियों को हथियार भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि हथियारबंद कुछ असामाजिक तत्व बदमाश किस्म के लोग वारदात को अंजाम देना चाहते हैं तो उनके मंसूबों को फेल किया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सभी शहर वासियों को दिवाली की शुभकामना देते हुए लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु के बारे में 112 पर पुलिस को सूचित करें।

Related posts

छेड़खानी की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होने महिला ने चौकी के आगे लगाई आग।

Ajit Sinha

पर्दाफाश: पांच करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ पकड़ा ईरानी नागरिक

Ajit Sinha

बावर्ची फिल्म के अंदाज में घरों में खाना बनाने की नौकरी हासिल की, घर की डुप्लीकेट बनाई चाबी और चुरा लिए गहने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x