Athrav – Online News Portal
नोएडा

कार के हीट होने से निकली चिंगारी से कार आग के शोलो में घिरी, पिता और पुत्र ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई, पलवल आ रहे थे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पिता और पुत्र उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी अर्टिगा कार में हीट होने से उसमे अचानक आग लग गई। जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई. वहाँ से गुजर रहे लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार में लगी आग तेज हो गई। तो फायर ब्रिगेड को लोगो सूचना दी, पर जब तक दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची तब-तक कार जल कर खाक हो गई  थी।  

धू-धू कर जलती हुई सफेद अर्टिगा कार में पिता पुत्र दोनों गाजियाबाद तहसील से पलवल जा रहे थे । ग्रेटर नोएडा कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर उनकी कार हीट होने के कारण कार में से चिंगारी निकली और और कार देखते देखते आग के शोलो में घिर गई। अचानक से घटना हुई दोनों ने बड़ी सहुलियत से गाड़ी को साइड में रोक आनन फानन में कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन.. आग तेज थी। इस कारण गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। कार में लगी आग को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर और फायर विभाग को दी।  सूचना मिलने पर फायर विभाग की मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी थी। 

Related posts

गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन समेत छह को सीबीआई ने किया अरेस्ट, 50 लाख रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha

पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 18 स्वर्ण पदक हासिल कर की ओवरआल चैंपियनशिप कब्जे में की आइटीबीपी ने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x