Athrav – Online News Portal
नोएडा

हार्डवेयर व प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने जुटी, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 में स्थित हार्डवेयर व प्लाईवुड के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, आग ने देखते-देखते भीषण रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने लगी दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हार्डवेयर व प्लाईवुड के गोदाम में आग लगने से आसमान में छाए काले बादल गोदाम में लगी आग से निकाल रहे धुएं के है जिसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले रखा है। आग इतनी जबरदस्त है कि दूर से ही छाए काले धुएं को देखा जा सकता है। ये गोदाम साइट-4 में स्थित अभिषेक मित्तल का है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल हार्डवेयर एंड प्लाईवुड के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।आग से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद आग लगने के कारणों को जांच की जाएगी।

Related posts

ग्रीन बेल्ट में पार्क की जगह निजी अस्पताल बनने के खिलाफ सैकड़ों सेक्टर वासियों ने आधी रात को निकाला कैंडल मार्च-देखें वीडियो

Ajit Sinha

आशियाना बनाने से पहले सीमेंट को परख ले, ब्रांडेड कंपनियों के नकली सीमेंट बनाने वाले 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

10 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट,चोरी की 14 मोटर साइकिलें , 2 स्कूटी, 6 लेपटॉप, तमंचा, कारतूस बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x