Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत आज 20 इकाईयों को सील किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत आज 20 इकाईयों को सील किया गया जिसके अर्न्तगत एनआईटी जोन-2 में 06 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 05.70 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है,ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में 05 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 05.42 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तथा ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाईयों को सील किया गया.

जिन पर करीब 14.23 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है बल्लभगढ़ जोन-1 में 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 9 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 1 इकाईयों ने 01.30 लाख रूपए  प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है। उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की नीलामी करने की कारवाई नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जरने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये। अतः आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बच ने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरंत करें। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायेदारों से सम्पति कर 31.03.2022 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए आज आदेश जारी कर दिए, जरूर पढ़े,

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने सड़क हादसे में मारे गए मृतक प्रदीप यादव की पत्नी ममता यादव को 30 लाख रूपए चेक भेंट की।

Ajit Sinha

बीती रात जिले के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट व पथराव, शीशे टूटे , कई घायल।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x