Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:खाना लेकर सफदरजंग अस्पताल जा रहे शख्स की नशेड़ियों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, 4 आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबादः तीन दिन पूर्व फरीदाबाद के एसी नगर में चाकू से गोदकर की गई एक शख्स की हत्या के एक सनसनी खेज मामले में क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने चार आरोपितों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नितिन, पवन बिहारी, राहुल और हर्ष उर्फ भैंगा का है.चारों आरोपित फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वही, इस मामले में इनका एक साथी आरोपित कृष्ण उर्फ पकौड़ा अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस द्वारातलाश की जा रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत गुरुवार की रात मृतक शिवा और उसका साथी सुनील फरीदाबाद के एसी नगर से खाना लेकर सफदरजंग अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में रेलवे ट्रैक के पास इन्हें नशे में धुत पांचों आरोपित मिले जहां पर शराब के नशे में धुत आरोपितों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया जिसपर दोनो ने ऐतराज किया। इसी के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी झगड़े को लेकर आरोपितों ने शिवा और सुनील पर चाकू से कई बार किए जिसके कारण शिवा की मृत्यु हो गई और सुनील को गंभीर चोटें आई। पीड़ित सुनील की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने तकनीकी, साक्ष्यों, वैज्ञानिक पहलुओं तथा गुप्त सूत्रों की सहायता से वारदात में शामिल चार आरोपितों को कल सेक्टर 20 बी एरिया से अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि वह नशे में धुत थे और इसी नशे की हालत में उनकी शिवा और सुनील के साथ कहासुनी हो गई जिसमें उन्होंने उनपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग चाकू, जूते तथा कपड़े पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित नितिन तथा कृष्ण उर्फ पकोड़ा अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं जिनके खिलाफ लूट तथा स्नेचिंग के दो मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपित जेल की सजा भी काट चुके हैं। इस मामले में चारों आरोपितों को आज अदालत में पेश किया गया जहां आरोपित नितिन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं अन्य 3 आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित नितिन से मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी और फरार चल रहे इनके साथी कृष्ण उर्फ पकोड़ा को अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही प्रमिला को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए थाना के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित तुलसी विवाह में प्रसादों की हुई जमकर लूट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x