Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: हत्या के प्रयास में फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपित गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2019 से फरार चल रहे एक वांटेड व 10,000 रूपए के इनामी आरोपी को करनाल जिले गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि करनाल के गांव दुपेड़ी निवासी बलदेव उर्फ टोनी के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।

इसके अलावा, आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 2021 में 10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित था। शिकायतकर्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपित अपने साथियों के साथ 29.06.2019 को रात करीब 11.30 बजे तीन वाहनों में सवार होकर आया था, जिसने गांव दुपेड़ी के बस स्टैंड पर रास्ता रोककर शिकायतकर्ताओं पर लाठियों से हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। इस हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि अन्य शिकायतकर्ताओं सतीश और पिंकू को भी गंभीर चोटें आईं थी।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर किराए के मकान में छिपकर रह रहा था और चालक का काम करता था।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद :श्रीमद भागवत कथा तो ज्ञान का अनमोल भंडार हैं, श्रीमद भागवत कथा सुनने वालों के सभी पाप नष्ट हो जाते है, दीपेंद्र हुड्डा ।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार द्वारा लागू की गई श्रम संहिताओं के कारण मजदूरों का शोषण चरम पर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शहीद नायक संदीप को श्रद्धांजलि दी, 50 लाख खाते में डाल दी गई हैं,एक को नौकरी दे दी जाएगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x