Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो मोटरसाईकिलों के बीच हुई टक्कर के बाद एक शख्स को पिस्तौल की नोक अपहरण कर ले जाने 3 आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -25 इलाके में दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर के बाद, एक पक्ष लोगों ने दूसरे पक्ष के सूरज निवासी राजीव नगर को मारपीट करते हुए,जान से मारने की धमकी देते हुए व पिस्टल की नोक अपहरण करने की असफल कोशिश की, के मामले में थाना सेक्टर -58 की टीम ने आज तीन आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम समीर, शाहरुख और आदिब अली है। इन आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर- 58 में अपहरण,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने व अवैध हथियार अधिनियम की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को मिली लिखित शिकायत में पीड़ित सूरज ने बताया कि वह फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का निवासी है और सेक्टर-58 में स्थित एवेन्यू ऑटो कंपनी में काम करता है। कंपनी के अकाउंटेंट ने सूरज को कुछ सामान लाने के लिए राजीव कॉलोनी भेजा था। सूरज अपनी बाइक लेकर सामान लेने गया और वापस आते समय सूरज की मोटर साइकिल की टक्कर एक नाबालिग लड़के की मोटर साइकिल के साथ हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। सूरज की उसके साथ इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई जिसमें नाबालिग लड़के ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथी एंडेवर गाड़ी में सवार होकर तुरंत वहां पहुंच गए। नाबालिग ने उन्हें मोटर साइकिल से टक्कर की बात बताई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने सूरज पर पिस्टल तान दी और पिस्टल की नोक पर उसे गाड़ी में बैठा लिया और वहां से जाने लगे। मौके पर मौजूद भीड़ ने जब यह घटना देखी तो वह सूरज की मदद के लिए दौड़े। ट्रैफिक जाम होने और भीड़ को अपनी तरफ आता देख आरोपित सूरज को सड़क पर फेंक कर चले गए। पीड़ित सूरत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद  थाना सेक्टर- 58 प्रभारी राजकुमार ने टीम गठित करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक पहलुओं और पीड़ित की शिनाख्त पर वारदात में शामिल तीन आरोपितों  को अरेस्ट  कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों  ने पीड़ित के साथ की गई वारदात को कबूल किया। पुलिस द्वारा आरोपितों  के कब्जे से वारदात में प्रयोग एंडेवर गाड़ी और 2 देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : एन.आई.टी स्थित दशहरा मैदान में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर द्वारा भरत मिलाप का आयोजन बड़ी धूम- धाम से किया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आप के भावी मेयर उम्मीदवार ओ पी वर्मा अब ऑटो चालकों की हक़ की लड़ाई लड़ेंगें।

Ajit Sinha

दिल्ली-फरीदाबाद -गुरुग्राम की सड़कों से आपको गुजरना हैं, समय से पहले अपने घरों से निकले, जाम सामना पड़ सकता हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x