Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को-ब्रह्म प्रकाश गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन बड़ी धूमधाम से करेगी। समिति के प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 23 नवम्बर 2021 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, नियर गोपी कालोनी चौक, सेक्टर- 19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा।

गोयल ने बताया कि जनता की मांग व दबाव के कारण सामूहिक विवाह 80 से 100 जोड़ों तक कराया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पंजीकरण नहीं हो पाया है वह आगामी 23-24 अक्टूबर को भी पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, चार्टेड एकाउंटेंट, पढ़े-लिखे, विधवा, विधुर,अनपढ,तलाकशुदा, विकलांग, बेसहारा, सरकारी एवं निजी नौकरी पेशा, व्यापारी एवं हर उम्र के लोग आदि युवक-युवतियों के फार्म भारी तादाद में आ रहे हैं। प्रधान गोयल ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थानों व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वह कार्यक्रम में पधारकर व्यवस्था बनाने एवं युवक-युवतियों का मिलान कराकर रिश्ते तय कराने में हमारा सहयोग करें ताकि आम जन मानस को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंच सके और अधिक रिश्ते तय हो सकें। जिस उम्मीद व मनोकामना से उम्मीदवार व उनके अभिभावक सम्मेलन में आते हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सके। वहीं इस नेक कार्य में एकजुट होकर तन-मन-धन से सहयोग करें व सहयोग की रसीद परिचय सम्मेलन वाले दिन प्राप्त कर लें। समिति के प्रधान ने बताया कि परिचय सम्मेलन से पहले 22 अक्टूबर को एक मीटिंग रखी जाएगी जिसमें समिति के सभी सदस्य,कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, जिस से कार्यक्रम को सफल बनाने में वह पूरी लगन व मेहनत से काम कर सकें।

Related posts

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने आज तुरंत प्रभाव से 21 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं – लिस्ट पढ़े।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला क्षेत्र में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने आज आप पार्टी के पूर्व नेता की शेड सहित चार दुकाने तोड़ दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट ,डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नूंह पुलिस ले गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x