Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या करने लगा का आरोप, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली एकोटेक-3 के कुलेसरा स्थित एक मकान में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसके गले पर और शरीर पर चोटों के निशान है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एकोटेक-3 थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
 
कुलेसरा के डूब क्षेत्र में स्थित श्री राम कॉलोनी के प्रमोद बिहारी के मकान से बरामद किया गया यह शव 38 वर्षीय विनोद कुमार का है जो अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा है। विनोद कुमार के छोटे भाई नरेंद्र ने ईकोटेक पुलिस मैं शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बड़े भाई की हत्या बड़े भाई की पत्नी विमलेश ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर की है।  पुलिस को दी गई शिकायत में नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी भाभी विमलेश का चरित्र ठीक नहीं है अवैध संबंध बंबोरा गांव में रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर सलीम के साथ हैं नरेंद्र का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ कई दिनों के लिए गायब हो जाती थी लेकिन उसका भाई विनोद अपनी पत्नी से इतना प्यार करता था कि जब वापस लौटती थी तो उसे माफ कर घर में रख लेता था। पुलिस को दी गई शिकायत में नरेंद्र कहा है कि आज मेरी भाभी विमलेश ने घर आकर बताया कि विनोद की तबीयत खराब है। उसे दौरा पड़ा है। मैंने घर जाकर देखा तो विनोद के गले पर और शरीर पर चोटों के निशान है। मैंने विमलेश से चोटों के बारे में पूछा तो वह रोने का बहाना करने लगी और कुछ नहीं बता रही थी। मेरे भाई विनोद की मौत कैसे हुई है नरेंद्र कहा है कि मुझे पूरा यकीन है कि मेरी भाभी विमलेश ने सलीम के साथ अवैध सम्बन्धों के चलते मेरे भाई विनोद की सलीम के साथ मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई नरेन्द्र  कि शिकायत पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

Related posts

फरीदाबाद:वर्ष 2022 में पुलिस ने 1281 वाहनों का प्रदूषण का चालान काट कर 12810000 रुपए का लगाया जुर्माना।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटाखों की बिक्री व भंडारण को लेकर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने जारी किए आवश्यक दिशा- निर्देश।

Ajit Sinha

बॉयफ्रेंड सचिन ने दी थी कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x