Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

24 प्रतिष्ठानों को सेक्टर -10 में फिर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने किया सील

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज शुक्रवार को उस प्रतिष्ठानों को फिर से सील कर दिया जिसे तोड़ कर कारोबारी अपना कारोबार फिर से चला रहे थे। आज सेक्टर -10 और 11 में सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं। इनमें से कई प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ नगर निगम ने सेक्टर -7 थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाई हुई हैं।


एसडीओ विनोद सिंह का कहना हैं कि उच्च न्यायलय ने रिहायशी इलाके में जो लोग अवैध रूप से दुकानें खोल कर अपना धंधा चला रहे थे को बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने रिहायशी क्षेत्र सेक्टर -10 और 11 में सील कर दी थी। इसके बाद कारोबारियों ने सील तोड़ कर अपना धंधा चला रहे थे। जिसे अदालत के आदेश का अवमानना हैं। इसके बाद सभी प्रतिष्ठानों को कारोबारियों से बार बार कहा गया कि अपनी दुकानें बंद कर लें पर वह लोग नहीं माने जिसके चलते आज उन्हीं प्रतिष्ठानों को फिर से सील किया गया। उनका कहना हैं कि आज कुल 24 प्रतिष्ठानों को सील किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 59348 केस रखे गए केसों में से 23500 का हुआ निपटारा आपसी सहमति से: सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा के महामंत्री संदीप जोशी व गजेंद्र भड़ाना के गाड़ियों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसे, 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बृद्धा आश्रम का उद्घाटन पड़ा महंगा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने छीना गरीबों से उनका का हक : विजय प्रताप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!