Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ ढिल्लो ने हरिया गैंग के एक साथी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराने वाले एसएचओ वरुण दहिया को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 व हरिया गैंग के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान हरिया गैंग के एक साथी को मार गिराने वाले पुलिस कर्मियों को नगद ईनाम के साथ प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसमें तिगांव थाना के एसएचओ व क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 के प्रभारी वरुण दहिया को 25000/ और उनके सहयोगियों  को 5000 -5000 रूपए के नगद ईनाम दिए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिया गैंग ने उत्तरप्रदेश व हरियाणा में कुल 32 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिसमें फरीदाबाद में 9, गौतमबुद्धनगर में 14, बुलंदशहर में 10 व ग्रेटर नोएडा में 2 मुकदमें दर्ज हैं ,यह सभी मुकदमें हत्या, लूट व डकैती के हैं। आपको बतादें कि 7 -8 फ़रवरी की रात तक़रीबन साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि 25000/- के इनामी हरिया गैंग के बदमाश हरिया व उसके तीन साथी एक सफ़ेद रंग की ब्रेज़ा कार में किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं और इस वक़्त गांव अरुआ के समीप हरिया व उसके साथियों को देखा गया हैं। इस सूचना के मिलने के बाद थाना तिगांव के एसएचओ व क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 के प्रभारी वरुण दहिया हरकत में आ गए और अपने टीमों के सदस्यों को पूरे इलाके में फैला दिया।

इस दौरान हरिया गैंग के सदस्यों की नजर पुलिस टीम के ऊपर पड़ गई और हरिया व उसके तीनों साथियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी तक़रीबन 40 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान पुलिस की गोली से हरिया गैंग के एक साथी अरुण निवासी भैसावली मारा गया। इस बीच हरिया व उसका दो साथी रात के अंधेरे का फायदा उठा कर , खेतों के रास्ते भागने में सफल हो गए । इस बेहतरीन कार्य के लिए आज पुलिस कमिश्नर अभिताभ  सिंह ढिल्लो ने आज अपने सेक्टर  -21 सी कार्यालय में तिगांव थाना के एसएचओ व सेक्टर -65 क्राइम ब्रांच के प्रभारी वरुण दहिया व उनकी टीमों को नगद ईनाम एंव प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस ने उसके ब्रेजा कार से भारी संख्या में हथियार व गोलियां बरामद किए हैं।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स व दुकानें बनाई जा रही हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तोड़फोड़ के दौरान सड़क जाम करने वाले 7 नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

कूड़े का उठान न किए जाने पर फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने इकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों को लगाईं फटकार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x