Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एसआरएस रेजीडेंसी, सेक्टर -88, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रांगण में रावण,मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले का दहन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एसआरएस रेजीडेंसी, सेक्टर -88 के प्रांगण में नवरात्री तयोहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया हैं और दशहरा के दिन रावण,मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले का दहन किया गया। इस के अतिरिक्त रावण की सोने की लंका का दहन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के जुबान से एक साथ जय श्री राम की आवाजें सुनाई दी, जय श्री ऱाम के नाम से पूरा का पूरा सोसायटी गूंज उठा, लोगों ने कहा कि आज बुराई का दफ़न हुआ हैं और अच्छाई की जीत हुई हैं। 

जीबी मेंबर, हरीश कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष एसआरएस रेजीडेंसी,सेक्टर -88,फरीदाबाद में नवरात्रि व रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो अपने आप में आकर्षण केंद्र था। उनका कहना हैं कि रावण की सोने की लंका, रावण , कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतले को मथुरा के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री रघुनाथ सेवा दल, व श्री सिध्दपीठ हनुमान सेवा दल फरीदाबाद ओल्ड से पांच हनुमान जी ने खूब नाचते हुए और पटाखे छोड़ते,  हुए दर्शन दिए व् लंका का दहन करके कार्यक्रम को और खूबसूरत शाम बना दिए । शोभायात्रा में बालरुप में बने श्री राम, श्री लक्ष्मण, व् श्री हनुमान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और उपस्थित सैकड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। भगवान श्री राम ने अपने धनुष बाण से रावण का दहन किया गया। इस तरह अधर्म पर धर्म की जीत हुई। इस कार्यक्रम में आस पास की सभी सोसाइटी के निवासियों ने भी भाग लिया। मेले में बच्चो के झूले, फ़ूड स्टाल, गिफ्ट आइटम्स स्टाल, गारमेंट्स स्टाल व् विभिन्न तरह की स्टाल भी लगाईं गई थी । कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चो द्वारा रामलीला का आयोजन, माँ दुर्गा पूजा व डाँडिया उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहे.कार्यक्रम में आरडब्लूए  ने रामलीला में भाग लेने वाले बच्चो व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट के रूप में देकर सम्मानित किया व उनका हौसला बढ़ाया। नवरात्रि उत्सव, रामलीला, डाँडिया व दशहरा के कार्यक्रम में तन, मन, धन से सहयोग करने व कार्यक्रम में शामिल होने पर आप सभी सम्मानित  सदस्यों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद  किया। 

Related posts

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने जारी किया बडखल विधानसभा का विजय संकल्प पत्र

Ajit Sinha

हरियाणा के गठन के बाद से पहली बार राज्य में 2576.88 एलयू (लाख यूनिट) रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है-बिजली मंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी होते ही डीसी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x