Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक बेलगाम तेज रफ़्तार डंपर ने एक बाइक सवार पति -पत्नी को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित अनंगपुर चौक के समीप एक बेलगाम तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पत्नी की दर्दनाक की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाने की पुलिस तुरत घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर तड़प रहे पति को तुरंत इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका इस वक़्तइलाज चल रहा हैं।
वहीँ, उसकी मृतका पत्नी के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। ये घटना आज लगभग दिन के 12 बजे की हैं। मिली खबर के अनुसार दिल्ली के संगम विहार , निवासी मुरारी, उम्र 40 साल अपने पत्नी के साथ सवार होकर जा जा रहे थे, जैसे ही अनंगपुर चौक के नजदीक पहुंचा तो एक बेलगाम तेज रफ़्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, और मुरारी घायल हो कर सड़क पर गिर कर तड़प रहा था पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। अभी हादसे की जांच पुलिस कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद : जो बलात्कारियों को पकड़वाएगा पुलिस प्रशासन से 10000 रूपए का नगद ईनाम पाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 9 नए कंटेनमेंट जोन के साथ बढ़ कर अब उसकी संख्या कुल 41 हो गई हैं : डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x