Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डिप्रेशन के चलते सोसायटी की टावर के 18 मंजिल से शख्स ने की कूदकर आत्महत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी ऊंची ऊंची इमारतें सुसाइड पॉइंट बन गई है,लगातार इन इमारतों से लोग कूदकर सुसाइड कर रहे है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसायटी में एक शख्स ने टावर की 18 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच से पता चला कि 30 वर्षीय मयंक मित्तल ने अपने पिता की बीमारियों के कारण डिप्रेशन में था. इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

असल में यह हादसा आज सुबह हुआ: सुबह एक शख्स ने डिप्रेशन के चलते टावर के 18 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. एसीपी-2 योगेंद्र सिंह ने बताया, कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने टावर कि 18वी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी-2 ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 30 वर्षीय मयंक मित्तल पिछले 14 दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उसके पिता की अभी हाल ही में बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि देर रात परिवार के सभी सदस्य आपस में बात कर रहे थे और खाना खाकर सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह गार्ड ने सूचना आ कर दी कि उनके बेटे ने 18 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई तहरीर शिकायत नहीं मिली है पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

4 करोड़ से अधिक रकम की फ्रॉड करने के एक मामले में एक ऑफिसर को विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

महिला के मोबाइल फोन के व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने के जुर्म में शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बारिश से बदला मौसम, फिर सिहरन वाली ठंड की बढ़ी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दो दिन मौसम खराब रहने की सम्भावना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x