Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नूंह:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन राकेश को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मुकदमा संख्या 36, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*क्या था मामला -*
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे शाहिद के नाम से 6 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और कनेक्शन की निर्धारित सरकारी फीस भी जमा कर दी थी। शिकायत के अनुसार, बिजली विभाग के सब-डिविजन तावडू में तैनात लाइनमैन राकेश और जुनैद कनेक्शन लगाने की एवज में उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास तत्काल 20 हजार रुपये ही उपलब्ध थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी नूंह की टीम ने जाल बिछाया और आरोपित लाइनमैन राकेश को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुनैद मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

धर्मकांटा पर कार्य करने वाले एक युवा कर्मचारी की चाकू मार कर दी हत्या, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 और खाद्य एंव आपूर्ति की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 250 गेंहू के कट्टे पकड़े-अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच फरुखनगर ने एक शख्स को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 5 देशी पिस्तौल व भारी संख्या में गोलियां बरामद की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x