Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नौकरी से निकाले जाने पर घर से 5 लाख कैश और एक करोड के जेवरात चोरी कर फरार हुए घरेलू नौकर समेत दो गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नौकरी से निकाले जाने से खफा घरेलू नौकर ने घर के ड्राइवर के साथ मिलकर एक करोड़ को जेवरात और 5 लाख कैश चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर थाना 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।दोनो आरोपितों को  जेल भेज दिया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा घरेलू नौकर समरजीत और ड्राइवर संदीप सिंह है। एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 41 के कोठी में एक बड़ी चोरी हुई थी. जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर , पुलिस ने जांच के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के द्वारा इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है.  उन्होंने बताया कि समरजीत वादी के घर में ढाई साल तक नौकर था जिसे बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया.  इससे नाराज समरजीत ने पहले घर की चाबी चुराई और घर के ड्राइवर संदीप सिंह को अपने साथ मिला लिया और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन दोनों ने घर से 5 लाख कैश और एक करोड़ की ज्वेलरी चुराकर भाग गए.  पुलिस ने वादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दोनों को घर दबोचा। समरजीत बिहार का रहने वाला है और संदीप सिंह गोरखपुर का, दोनों अगापुर गांव में किराए के मकान पर रहते थे।

Related posts

फरीदाबाद: महिला अपने पति के मामा के साथ के खेतों के जंगल में पेड़ से लटक कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली-केस दर्ज।

Ajit Sinha

कुत्ते के बच्चे का शिकार करने की कोशिश में था तेंदुआ, तभी कुएं में जा गिरे दोनों और फिर… देखें तस्वीर

Ajit Sinha

विदेशों और जेलों बंद गैंगस्टरों से प्रेरित होकर अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाला शख्स 10 अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x