Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

घर से लापता लड़की की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या, केस दर्ज।

गुरुग्राम: थाना 40 क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिलोखरा में किराए पर रहने वाली एक लड़की की बुधवार रात तेजधार हथियार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वहअपने घर से  बुधवार शाम से लापता थी। उसका शव साउथ सिटी फेज-1 इलाके के जे-ब्लाक के पार्क में वीरवार  सुबह मिला। लड़की का शव पार्क के कोने में पड़ा था। पार्क में घूमने वाले लोगों ने देखा। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर स्वजन को पहचान के लिए बुलाया। स्वजन ने पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स  पर हत्या का शक  है। कपड़े अस्त-व्यस्त होने की वजह से हत्या किसी और वजह से किए जाने की आशंका है। शक के आधार पर मामला दर्ज कर शख्स  की तलाश शुरू कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल निवासी एक शख्स  ने बुधवार रात सेक्टर-40 थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 25 वर्षीय बेटी शाम 7  बजे से लापता है। उसके रंग व कद के बारे में भी जानकारी दी थी। इस वजह से जैसे ही वीरवार  सुबह एक लड़की  का शव मिला, स्वजन को सूचना दी गई। स्वजन के आते ही शव की पहचान हो गई। मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या किस वजह से की गई उसकी जानकारी विसरा रिपोर्ट से सामने आएगी। लड़की के पास एक मोबाइल था। वह भी गायब है। सीडीआर से पता चलेगा कि उसने सबसे अंत में किससे बात की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन की जा रही है। इससे पता चलेगा कि वह किसके साथ घर से गई थी। पार्क के नजदीक लगे कैमरों से भी काफी जानकारी सामने आ सकती है। सेक्टर-40 थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमों ने भी मामले की छानबीन से लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर कर दी है। कई एंगिल से मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक शख्स  साथ में जाता दिख रहा है। उसके पीछे टीमें लगी हुई हैं। युवकशख्स  इलाके से फरार हो चुका है। वह जहां-जहां जा सकता है, वहां के लिए टीमें निकल चुकी हैं। जल्द ही उसे अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

आईजी अभिताभ ढिल्लों: नई एसआईटी ने डीसीपी विक्रम कपूर के घर के अंदर-बाहर की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x